PM Modi Loan Yojana: मोदी की इन सरकारी योजनाओं से मिल रहा कम ब्याज पर मनचाहा लोन, साथ में FREE SUBSIDY, ऐसे करें लोन प्राप्त

वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा बहुत सी PM Modi Loan Yojana जारी की गई हैं। इन योजनाओं के माध्यम से सरकार नागरिकों को विभिन्न प्रकार की जरूरतों के लिए लाखों रुपये का लोन सबसे कम ब्याज पर उपलब्ध करवा रही हैं। लेख में हम आपको वर्तमान में जारी इन्ही पीएम मोदी लोन योजनाओं की जानकारी देने जा रहे हैं, अतः लेख को पूरा ज़रूर पढ़ें।

PM Modi Loan Yojana
PM Modi Loan Yojana

पीएम मोदी लोन योजनाएँ

वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कई लोन कई ऐसी योजनाएं जारी की गई हैं जिसके ज़रिए लोन तथा अन्य वित्तीय सेवाएं प्रदान की जा रही है। इनमें से कुछ मुख्य लोन योजनाएं निम्न हैं-

पीएम मोदी लोन योजना लिस्ट 2025 –

  • पीएम मुद्रा लोन योजना
  • MSME लोन योजना
  • Jan Samarth Loan Apply
  • पीएम स्वनिधि (पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि) लोन योजना
  • SHG लोन योजना
  • एनएसडीएम
  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
  • कृषि ऋण

पीएम मुद्रा लोन योजना 2025

केंद्र सरकार द्वारा देश में लघु उद्यम विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना शुरू की गई हैं। इस योजना के माध्यम से 50,000/- रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध करवाया जाता हैं। इस योजना में हमे तीन प्रकार की लोन सेवाएं प्रदान की जाती हैं जो निम्न प्रकार से हैं।

पीएम शिशु मुद्रा लोन योजना

पीएम मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत यह सबसे निम्न स्तर की लोन सेवा हैं जिसे शिशु मुद्रा लोन कहा जाता हैं। शिशु मुद्रा लोन के अंतर्गत 50,000/- रुपये या इससे कम राशि का लोन प्रदान किया जाता हैं। पीएम शिशु मुद्रा लोन निम्न कारणों से लिया जा सकता हैं-

  • घरेलू व्यवसाय की स्थापना के लिए
  • छोटे स्तर के सैलून, पार्लर या सिलाई सेंटर आदि शुरू करने के लिए
  • पहले से चल रहे किसी व्यवसाय के विकास हेतु
  • पहले से चल रहे किसी व्यवसाय की मार्केटिंग करने हेतु

पीएम किशोर मुद्रा लोन योजना

मुद्रा लोन योजना में किशोर मुद्रा लोन मध्यम स्तर की लोन सेवा हैं जिसमें 50,000/- रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध करवाया जाता हैं। यह शुरुआती व्यवसाय स्थापना के लिए सबसे अच्छी लोन सेवा हैं जिसमें आप कम ब्याज पर बिना किसी गैरेंटी के लोन प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम तरुण मुद्रा लोन योजना

मुद्रा लोन में सबसे अधिक राशि की लोन सेवा तरुण मुद्रा लोन सेवा हैं। इसके ज़रिए आप 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। मध्यम से थोड़े बड़े आकार के व्यवसाय के लिए यह सबसे बेहतरीन लोन सेवा हैं जहाँ आप बिना किसी गारेंटर के मात्र अपने व्यवसाय के आधार पर ही लोन प्राप्त कर सकते हैं।

मुद्रा लोन की पूरी जानकारी आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट mudra.org से भी प्राप्त कर सकते हैं।

PM Mudra Loan Apply Process

  • मुद्रा लोन लेने के लिए सबसे पहले आप जिस बैंक से लोन लेना चाहते हैं उसकी आधिकारिक शाखा में व्यक्तिगत रूप से विजिट करें।
  • अब बैंक में मुद्रा लोन से संबंधित वर्तमान जानकारी पता करने के लिए लोन अधिकारी से बातचीत करें।
  • अब मुद्रा लोन के लिए शिशु, किशोर तथा तरुण में से योजना का चयन करें तथा आवश्यक आवेदन फॉर्म की कॉपी प्राप्त करें।
  • आवेदन पत्र को भरें तथा इसके साथ मांगे गए दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगायें।
  • अब फॉर्म को अधिकारी के पास वापस जमा करवा दे।

मुद्रा लोन एप्रूवल प्रोसेस

  • बैंक में मुद्रा लोन के लिए आवेदन करने के बाद बैंक आपके आवेदन पत्र तथा आपकी क्रेडिट प्रोफाइल की जांच करेंगा।
  • इसके बाद आप जिस व्यवसाय के लिए लोन लेना चाहते हैं उसकी जाँच की जाएगी।
  • जांच पूर्ण होने के बाद लोन अप्रूव कर दिया जाएगा तथा लोन की राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

पीएम स्वनिधि (पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि) लोन योजना

केंद्र सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स के लिए पीएम स्वनिधि लोन योजना शरू की गई हैं। इस योजना में रेडी चालकों को सरकार 0% ब्याज पर 50,000/- रुपये का लोन उपलब्ध करवाती हैं। यह लोन 10,000, 20,000 तथा 20,000 रुपये के तीन पार्ट में प्रदान किया जाता हैं।

स्वनिधि लोन में समय पर किस्तें जमा करवाने पर ही आगे की लोन राशि दी जाती हैं तथा सभी किस्तें जमा करवाने पर योजना के नियमानुसार सब्सिडी भी प्रदान की जाती हैं।

Hi there, I'm KK Ujjawal. I've been deeply immersed in the world of writing, both as an author and a content creator for public notifications. It's been quite a journey, weaving words together to create meaningful narratives and informative pieces that connect with people.

Leave a Comment