जैसा की हम सभी जानते ही है की वर्तमान समय में बढ़ते हुए बिजली के दामों ने आम जनता के लिए वित्तीय परेशानी को बढ़ा दिया है। सरकार द्वारा बढ़ते हुए बिजली के बोझ को आम जनता से कम करने के लिए एक नई योजना को शुरू किया है। सरकार द्वारा सोलर रुफ़टोप योजना के माध्यम से लोन योजना की शुरुआत की है जिसमें सोलर पैनल लगाने के लिए लोन प्रदान किया जाता है।

सोलर रुफ़टोप लोन योजना से संबंधित सभी जानकारी आप हमारे आज के इस लेख से प्राप्त कर सकते है, यदि आप भी इसकी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इसे पूरा जरूर पढ़ें।
सोलर रुफ़टोप लोन योजना
सोलर रुफ़टोप योजना एक सरकारी योजन है जिसका उद्देश्य सरकार द्वारा आम जनता को मुफ़्त मे बिजली प्रदान करना है। सोलर रुफ़टोप योजना की शुरूआत भारत सरकार द्वारा 15 फरवरी 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की गई है। सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगायें जाते है जिन पर सरकार द्वारा लोन की सुविधा प्रदान की जाती है। सोलर पैनल लगाने से आम जनता को भारी भरकम बिजली के बिल भुगतान से राहत मिलेगी।
सरकार द्वारा Solar Rooftop Loan Yojana में सोलर पैनल की राशि की 60% राशि सब्सिडी के रूप में भी प्रदान करेगी जिससे सोलर पैनल की लागत कम हो सकें। इस योजना से पूरे भारत में 1 करोड़ घरों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि इस योजना से सरकार को बिजली की लागत में हर साल 75,000 करोड़ रुपये की बचत होगी।
सोलर पैनल डिटेल्स
| औसत मासिक बिजली खपत (यूनिट) | उपयुक्त छत सौर संयंत्र क्षमता | सब्सिडी सहायता |
| 0-150 | 1-2 किलोवाट | ₹ 30,000/- से ₹ 60,000/- |
| 150-300 | 2-3 किलोवाट | ₹ 60,000/- से ₹ 78,000/- |
| > 300 | 3 किलोवाट से ऊपर | ₹ 78,000/- |
सोलर पैनल लोन के साथ मिल रही free 94,000 Subsidy, PNB Solar Rooftop Loan ऐसे करें तुरंत लोन प्राप्त।
योजना के लाभ
सरकार द्वारा सोलर रुफ़टोप योजना में अनेक लाभ प्रदान किए जाते है जिनकी जानकारी आप नीचे दी गई लिस्ट से प्राप्त कर सकते है।
- घरों के लिए मुफ्त बिजली।
- सरकार के लिए बिजली की लागत कम हो गयी।
- नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ाना।
- कार्बन उत्सर्जन में कमी।
आवश्यक पात्रता शर्ते
- परिवार का सदस्य भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- परिवार के पास एक ऐसा मकान होना चाहिए जिसकी छत सौर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त हो।
- घर में वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए।
- परिवार ने सौर पैनलों के लिए किसी अन्य सब्सिडी का लाभ नहीं उठाया होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- रुफ़टोप लोन योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको निम्न चरणों को पूर्ण करना है-
- राज्य का चयन करे
- बिजली वितरण विभाग का चयन करें।
- आपके बिजली उपभोक्ता नम्बर को दर्ज करें
- इसके बाद आपके मोबाईल नंबर दर्ज करें
- इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद आपको अन्य मांगी गई जानकारी को भरना है तथा इसके लिए जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड करना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको इस फॉर्म को सबमिट कर देना है।
इस प्रक्रिया की सहायता से आप भी आसानी से रुफ़टोप लोन योजना में अप्लाई कर सकते है। योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की भी आवश्यकता होगी, जिनकी जानकारी आप आधिकारीक वेबसाइट पर आसानी से प्राप्त कर सकते है।
आवश्यक दस्तावेज़
- केवाईसी – आधार और पैन
- 12 महीने का बैंक स्टेटमेंट
- 3 वर्ष का वित्तीय विवरण और ITR
- चालू वर्ष के लिए जीएसटी रिटर्न
- 6 महीने का बिजली बिल
- निवास और फैक्ट्री स्वामित्व प्रमाण
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना क्या है?
सोलर रुफ़टोप सब्सिडी योजना सरकार घर की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए लोन व सब्सिडी राशि प्रदान की जाती है।