PNB Solar Rooftop Loan: सोलर पैनल लोन के साथ मिल रही free 94,000 Subsidy, ऐसे करें तुरंत लोन प्राप्त

सोलर पैनल लगवाने के लिए आप PNB Solar Rooftop Loan के ज़रिए 5 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक इसके लिए आपको डायरेक्ट लोन तथा पीएम सूर्या घर योजना के माध्यम से लोन प्रदान करता हैं। पंजाब नेशनल बैंक से सोलर पैनल पर लोन लेने के बारे में सारी जानकारी इस लेख में बताई जा रही हैं।

PNB Solar Rooftop Loan
PNB Solar Rooftop Loan

सोलर पैनल लोन

सोलर पैनर लगवाएँ के लिए एक बार में लाखों रुपये का इन्वेसमेंट करना होता हैं इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक आपको उचित ब्याज दर पर लोन प्रदान करता हैं। इसके ज़रिए आप 50,000/- रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से लोन के लिए आवेदन करते हैं तो इससे आप सब्सिडी भी प्राप्त कर सकते हैं।

Solar Panel Subsidy

सोलर पैनल लगवाने के लिए आप पीएम सूर्या घर योजना के अंतर्गत आवेदन करके सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। सूर्या घर योजना के ज़रिए यदि आप 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाते हैं तो आपको कुल खर्च राशि पर 78,000/- रुपये की सब्सिडी प्राप्त होती हैं।

यदि आप राजस्थान राज्य के निवासी हैं तो आप मुख्यमंत्री द्वारा जारी 100 यूनिट मुफ्त बिजली प्राप्तकर्ता हैं तो सोलर पैनल पर मिलने वाली सब्सिडी में राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इस श्रेणी के उपभोक्ता को कुल 94,000/- रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाती हैं।

किसानों के लिए ख़ुसख़बरी, अब बकरी पालन के लिए Goat Farming Loan Yojana 2025 में आवेदन करें और लाखों का लोन प्राप्त करें, साथ में 50% तक सब्सिडी प्राप्त करे

पंजाब नेशनल बैंक सोलर पैनल लोन ब्याज दर

  • पंजाब नेशनल बैंक द्वारा दिए जाने वाले सोलर पैनल लोन पर 8.50% से 15% तक ब्याज दर ली जाती हैं।
  • यदि आप सूर्या घर योजना के अंतर्गत आवेदन करते हैं तो योजना एक नियमानुसार 7% से ब्याज दर लागू होती हैं।
  • पंजाब नेशनल बैंक से डायरेक्ट सोलर पैनल लोन लेने पर ग्राहक की क्रेडिट प्रोफाइल के अनुसार ब्याज दर लागू होती हैं तथा बैंक द्वारा कॉलरल की मांग भी की जा सकती हैं।

पात्रता

  • सोलर पैनल पर लोन लेने के लिए यह जरूरी हैं कि जिस बिल्डिंग या भूमि पर आपको पैनल लगवाना हैं वो आपके स्वयं के नाम पर रजिस्टर्ड हो।
  • किसी अन्य व्यक्ति की प्रॉपर्टी पर सोलर पैनल हेतु आवेदन नहीं किया जा सकता हैं।
  • इसके अलावा आर्थिक आधार पर सोलर पैनल सब्सिडी या लोन की सभी पालिसी समान हैं।

दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पास बुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जिस भूमि या बिल्डिंग पर पैनल लगवाना हैं उसका आधिकारिक पत्ता तथा अन्य जरूरी दस्तावेज
  • ज़मीन की रजिस्ट्री
  • NOC

PNB Solar Rooftop Loan Apply Process

  • सोलर पैनल लोन हेतु आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप बैंक की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में जाएँ।
  • बैंक अधिकारी से सोलर पैनल लोन के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
  • लोन के लिए आवेदन पत्र भरें तथा जरूरी सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ जमा करवायें।
  • अब सोलर पैनल के लिए संबंधित संस्था या कंपनी में आवेदन करें तथा सोलर पैनल इनस्टॉल करवायें।
  • इसके बाद बैंक द्वारा पैनल स्थान का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा।
  • निरीक्षण सफल होने के बाद लोन राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप पीएनबी बैंक ऑफिसियल साईट pnbindia.in पर विजिट करें

पीएम सूर्या घर योजना में पीएनबी बैंक से लोन कैसे लें?

  • पीएम सूर्या घर योजना में ऑनलाइन या ऑफलाइन ब्रांच से आवेदन करें।
  • योजना में फाइल अप्रूव होने का इंतज़ार करें तथा अप्रूव होने पर योजना के अंतर्गत ही बैंक में लोन के लिए आवेदन करें।
  • भौतिक निरीक्षण के बाद लोन राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।

योजना के अंतर्गत आवेदन करने पर आपको सब्सिडी राशि प्राप्त होती हैं। आप इस राशि को डायरेक्ट ही लोन में जमा करवा सकते हैं या फिर राशि को नगद प्राप्त कर सकते हैं।

Hi there, I'm KK Ujjawal. I've been deeply immersed in the world of writing, both as an author and a content creator for public notifications. It's been quite a journey, weaving words together to create meaningful narratives and informative pieces that connect with people.

Leave a Comment